लोन लेने से पहले जानिए – कौन सा बैंक हाँ कहेगा
Keiri Tech का Funding Desk 90 से ज़्यादा लोन प्रोडक्ट – सरकारी और प्राइवेट बैंक, NBFC, SIDBI, TReDS और CGTMSE, PMEGP, मुद्रा जैसी सरकारी योजनाएँ – आपके आँकड़ों पर परखता है और बताता है कि कहाँ से, कितना और किस दर पर लोन मिल सकता है। साथ में पूर्व बैंकरों, क्रेडिट विश्लेषकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट का पैनल आपकी फ़ाइल आगे बढ़ाता है।
कैसे काम करता है
- आँकड़े भरें – लोन की रकम, टर्नओवर या सैलरी, मुनाफ़ा, चल रही EMI। ज़्यादातर सवालों में रेंज चुनना काफ़ी है।
- बैंक स्टेटमेंट से भरें – चाहें तो नेट बैंकिंग से डाउनलोड किया स्टेटमेंट डालें; EMI और चेक बाउंस अपने आप भर जाते हैं। स्टेटमेंट आपके फ़ोन या कंप्यूटर पर ही पढ़ा जाता है, अपलोड नहीं होता।
- नतीजा देखें – हर बैंक की संभावित दर, रकम, EMI और आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प, बैंकर की नज़र से विश्लेषण के साथ।
- आवेदन – दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करें; हमारी टीम जांचकर फ़ाइल सही बैंक तक ले जाती है और स्थिति आपको दिखती रहती है।
किन लोन के लिए
- बिना गारंटी MSME लोन (CGTMSE)
- मुद्रा लोन और PMEGP सब्सिडी वाला लोन
- वर्किंग कैपिटल, कैश क्रेडिट और मशीनरी लोन
- होम लोन, प्रॉपर्टी पर लोन, एजुकेशन और पर्सनल लोन
- ठेकेदारों के लिए श्योरिटी बॉन्ड
बैंक क्या देखते हैं
- बिज़नेस में नकद मुनाफ़ा सालाना किस्तों का कम से कम 1.25 गुना (DSCR)
- नौकरीपेशा के लिए सभी EMI आय के 50–60% से ज़्यादा न हों
- GST, ITR और बैंक स्टेटमेंट का टर्नओवर आपस में मेल खाए
- 700 से ऊपर क्रेडिट स्कोर और पिछले 6 महीनों में कोई बाउंस नहीं
आम सवाल
क्या लोन जांच से मेरा क्रेडिट स्कोर घटेगा?
नहीं। Funding Desk आपकी क्रेडिट रिपोर्ट नहीं निकालता। यह सिर्फ़ आपके डाले गए आँकड़ों पर काम करता है।
क्या Keiri Tech बैंक या NBFC है?
नहीं। ब्याज दर, रकम और शर्तें बैंक तय करता है। हम सही बैंक चुनने और फ़ाइल ठीक से रखने में मदद करते हैं।
इसका कितना खर्च है?
लोन जांच और बैंकर की राय मुफ्त है। पैनल से पूरी फ़ाइल का काम करवाने पर दायरा और फीस पहले बता दी जाती है।
ऑफिस कहाँ है?
320, TF/C1, कृष्णा अपरा प्लाज़ा, अल्फ़ा 1, ग्रेटर नोएडा। कॉल या WhatsApp: +91 87968 91299।
Funding Desk का फ़ॉर्म अभी अंग्रेज़ी में है; किसी भी सवाल पर हिंदी में बात करने के लिए कॉल या WhatsApp करें।